
लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान सामग्री शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से 25 अप्रैल को वितरित की जाएगी। मतदान सामग्री के वितरण एवं वापसी के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभाग बार ड्यूटी लगाई गई है। जिन्हें आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा में प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि मतदान सामग्री का वितरण व वापसी व्यवस्थित ढंग से नियत समय पर संपन्न हो सके इसके लिए नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी पूरी सजगता व गंभीरता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि मतदान सामग्री का समय से वितरण हो जाने से मतदान दल निर्धारित मतदान केदो में नियत समय पर पहुंच जाएंगे। और मतदान से पूर्व अपनी व्यवस्थाएं कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान समाग्री वितरण के समय अधिकारी दी जाने वाली ई व्ही एम व अन्य सामग्री को व्यवस्थित ढंग से काउंटर से वितरित कराएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि आयोग द्वारा जारी दिशा -निर्देशों का अधिकारी गंभीरता से अध्ययन कर ले। तथा प्रशिक्षण में बताई गई बारीकियां को समझे ताकि वितरण कार्य में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मतदान के उपरांत सामाग्री की वापसी की भी पूरी तत्परता बरती जाए। तथा आने वाली सामग्री को निर्धारित स्थानों में व्यवस्थित ढंग से रखवाया जाए ताकि नियत समय पर स्ट्रांग रूम बंद हो सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों – कर्मचारियों को सामग्री वितरण व वापसी स्थल पर निर्धारित समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिकारियों- कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृत जैन ने विधानसभा बार बनाए गए वितरण एवं वापसी काउंटर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ सोनवडे , उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले, सभी सहायक रिटर्निंग तथा वितरण एवं वापसी कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।







