Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंनई दिल्लीमहासमुंद

श्यामतराई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा कल, महासमुंद बीजेपी प्रत्याशी के लिए करेंगे वोट की अपील

 

श्यामतराई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा कल, महासमुंद बीजेपी प्रत्याशी के लिए करेंगे वोट की अपील

महासमुंद/रायपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ग्राम पंचायत श्यामतराई में महासमुंद क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
मोदी के सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान तैनात है। इसके अलावा सीएएफ, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में अन्य सुरक्षा के उपाय है।
कार्यक्रम स्थल व आसपास क्षेत्रों में उनकी सुरक्षा को लेकर फोर्स व पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात है। वहीं भिलाई हेडक्वार्टर से पहुंचे डॉग स्क्वायड के डैनी व रिया प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार में ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा में सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।
बता दें कि आचार संहिता और चुनाव ड्यूटी के चलते छत्तीसगढ़ के अधिकांश वाहनों की ड्यूटी पहले से लगी हुई है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ में वाहनों की कमी की वजह से महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में किराए पर वाहन मंगाए गए है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। पीएम ड्यूटी के लिए रखे वाहनों की भारी गंभीरता से जांच की जा रही है। बड़ी संख्या में जांच एक्सपर्ट बोनट खोलकर वाहनों की रफ्तार समेत कई अन्य पार्ट्स की जांच की जा रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!