अलीगढ़ताज़ा ख़बरें
Trending

गंगाजल की अनुपस्थिति में

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

गंगाजल की अनुपस्थिति में

बाबू ने खाई कसम
अफसर नहीं लेते रकम
या तो नियमों में छूट दी जाए,
या फिर सुविधा शुल्क कम की जाए।
नाम सुन बाबू का, अफसर हो रहे हैरान।
गंगाजल की अनुपस्थिति में हो परेशान,
“पानी मंगवाया”।
कुर्सी पर बैठाकर, बाबू को कसम खिलाई,
जब टूटी बाबू के मुंह की सिलाई।
कि सुविधा शुल्क से हिस्सा पहुंचाते हो, हमें
या यूं ही बेवजह बदनाम करते हो, हमें।
हमारे नाम पर क्या-क्या गटक गए हो,
सच-सच बताओ।
हमारा नाम नाम जप जप कर, कितना सटक गए हो।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!