ताज़ा ख़बरेंरायगढ़

तमनार के शारडा एनर्जी और मुड़ागांव के समीप हाथियों का विचरण, दहशत में ग्रामीण

रायगढ़ : ज़िले के तमनार क्षेत्र में हाथियों की दहशत कुछ दिनों से जारी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शारडा एनर्जी माइंस ग्राम करवाही के पीछे ग्राम पंचायत मुड़ागांव और सराईटोला के पास लगभग आधा दर्जन हाथियों का विचरण हो रहा है यह हाथी गोढ़ी, कसडोल, आमाघाट,झीँगोल, मुड़ागांव एवं अन्य आसपास के क्षेत्र का विचरण कर रहे हैँ जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल है। खबर के अनुसार तमनार क्षेत्र के कोयला प्रभावित माइस क्षेत्र में लगातार कई दिनों से हाथी विचरण कर रहे है।
वही वन मंडल रायगढ़ की माने तो मुड़ागांव क्षेत्र में भी कभी भी हाथियों का विचरण नहीं हुआ है यह क्षेत्र कभी भी हाथी प्रभावित नहीं रहा है। वहीँ क्षेत्र में कई छोटे छोटे बसाहट हैं जो जंगल के किनारे हैं और नदी से लगा हुआ है जिस वजह से  वन्य जीव उन्ही आबादी वाले क्षेत्र से होकर आवाजाही करते हैं। विगत रात्रि गोढ़ी और आमाघाट गाँव के दान्दरी मोहल्ले में हाथियों को देखा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार इन्हीं हाथियों के झुंड ने 3 दिन पहले महुआ बिनने गए पति और पत्नी में से पत्नी को पटक कर पैर से कुचल कर मार डाला वही पति ने भाग कर अपना जान बचाई पर वह पूरी तरह घायल हो गया। ग्रामीण क्षेत्र के लोग हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं और डर के साए में रहने को मजबूर हैं। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अभी जंगल की तरफ लघु वनोपज संग्रहण करने जाने से मना किया गया है। ऐसा माना जा सकता है कि औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से और वनों में मानव हस्तक्षेप के बड़ने के कारण वन्य जीव जंगलों से बाहर गावों में पहुँच जा रहे हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!