ताज़ा ख़बरेंराजस्थान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पुलिस टीम रवाना

कमिश्नर ने की चुनाव ब्रीफिंग, श्रीगंगानगर, सीकर, नागौर और बीकानेर के लिए 1400 पुलिसकर्मी रवाना

जोधपुर
लोकसभा प्रथम चरण वोटिंग के लिए चार जिलों में भेजा।
लोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव की तैयारियां चरम पर है। 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए जोधपुर से पुलिस दल मंगलवार को रवाना किया गया। जोधपुर से तीन जिलों श्रीगंगानगर, सीकर, नागौर व बीकानेर के लिए 1400 पुलिस के जवान रवाना किए गए है।

सभी टीमों को रवाना करने से पहले जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन मैदान में बैठक ली। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी को ब्रीफिंग किया। इसके बाद सभी को चुनाव में दी जाने वाले जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

1400 पुलिस जवाना को जोधपुर से भेजा।
1400 पुलिस जवाना को जोधपुर से भेजा।
आपको बता दे कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण 19 अप्रैल को 12 सीटों पर होगा। इसमें श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!