ताज़ा ख़बरें

अज्ञात कारणों के चलते देवरान में 29 वर्षीय युवक ने अपने ही खेत पर फांसी लगाकर की आत्महत्या ,रामपुरा पुलिस जुटी जांच में ।

मनासा। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवरान में एक 29 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणो के चलते अपने ही खेत पर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली ।मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव देवरान मंगलवार को दशरथ पिता भगवान पाटीदार उम्र 29 वर्ष ने अज्ञात कारणो के  चलते अपने खेत पर जाकर फांसी के फंदे पर लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी परिजनों ने रामपुरा थाने पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुच पंचनामा बनाया।शव को फंदे से उतार रामपुरा के शाशकीय अस्पताल भेजा गया। जहा पर मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कर किया गया जिसके बाद शव परिजनों को सोपा ।मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी ।पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल घटना का कारण अभी अज्ञात है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!