Uncategorizedताज़ा ख़बरें

अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- उन्होंने हिंदुओं को दंगाई बताया, वीडियो आया सामने

भाजपा नेता अमित मालवीय ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि रामनवमी के आयोजन को ममता बनर्जी ने दंगों का आयोजन बताया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी प्रचार तेज कर दिया गया है। अलग-अलग दलों के नेताओं द्वारा कई राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच चुनाव प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कूचबिहार पहुंची। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और टीएमसी को मतदान करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिषेक को कल एक मीटिंग में जाना था। हैलीपैड में इनकम टैक्स बाबू पहुंच गया। हेलीकॉप्टर में सोना का पैसा लगाया है। मैं कहूंगी कि हम ऐसा नहीं करते हैं, बल्कि भाजपा ऐसा करती है। वे (केंद्र सरकार) बीएसएफ और सीआईएसएफ उन्हें लाते हैं। ममता बनर्जी ने यहां कहा कि युवा पीढ़ी आगे आएं, देश को बचाएं, वरना मोदी सबकुछ खा जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!