ताज़ा ख़बरेंबलिया

आश्रम पद्धति स्कूल के लिए चयनित छात्रों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना

बलिया। विकास खंड बैरिया के कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज से दो बच्चों का चयन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के लिये होना स्कूल की बड़ी उपलब्धि और पढाई की गुणवत्ता संतोषजनक होने की तस्दीक करने वाला है। जिन बच्चों का चयन हुआ है उनको स्कूल परिवार ने सम्मानित किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शुकदेव पाण्डेय ने बताया है कि अभय कुमार पुत्र अनिल कुमार राम व मोहित साह पुत्र हरिओम प्रकाश निवासी कोटवा रानीगंज को आज विद्यालय में बुला कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक ने इस सफलता के लिए विद्यालय परिवार के राजेश सिंह,पंकज सिंह,दिनेश तिवारी,निशा मिश्रा,एवं रेणुका गुप्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुवे कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। बच्चे ईमानदारी पूर्वक मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ते रहें। उन्होंने ब्लॉक के अन्य विद्यालय को भी इससे प्रेरणा लेने की बात की।
इस अवसर पर विक्की सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव,रमेश तिवारी,नेहा गुप्ता,श्रीनिवास यादव,सत्येंद्र सिंह सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!