चित्त्तोरगढ़ताज़ा ख़बरें

*आजीविका संसाधन केंद्र भवन का खिड़की दरवाजा मेनगेट ले उड़े चोर*

 

कोरिया – जिले के सोनहत ब्लॉक् मुख्यालय के आजीविका संसाधन केंद्र के भवन का हाल बद से बदतर है आपको बता दें कि केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना SBM के तहत पूरे भारत को स्वच्छ करने हेतु चलाया गया था जिसमें देश के प्रत्येक जिले एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से सम्बंधित अनेकों कार्य हुए उसी कड़ी में हर घर से कचरे इकट्ठा करने के लिए डस्टबिन भी प्रदाय किया गया और प्रत्येक घर से कचरा इकट्ठा करके उसको संग्रहित करने के लिए लाखों खर्च करके आजीविका संसाधन के नाम पर शेड निर्माण कराये गए और कचरा संग्रहित किया जाने लगा परन्तु यह योजना कुछ दिनों में सिर्फ कागजो पर ही सिमट कर रह गयी आज ना ही कोई कचरा कलेक्ट करने घर में आता है ना ही आजीविका संसाधन केंद्र में कचरा जमा होता है। 

कुछ इसी तरह का हाल आजीविका संसाधन केंद्र सोनहत का भी है पिछले कई सालों से कचरा कलेक्ट करने कोई नहीं आया और देख रेख के आभाव में कचरा घर बर्बाद हो रहा है प्रशासन को लाखों का चुना लग रहा है।

 

चोरों के मौज हैं दिनों दिन भवन के सारे सामग्री जैसे भवन की खिड़की बॉउंड्री का मेंन गेट ऊपर की सीट लोहे की पाइप इत्यादि सारे धीरे धीरे करके पार होते जा रहे हैं। इसी तरह चलता रहा तो कुछ दिनों बाद वहाँ सिर्फ खाली मैदान ही नजर आयेगा।

 

 

बयान -: राम लाल राजवाड़े सचिव।

 

 

इस मामले में जब हमने वर्तमान पंचायत सचिव से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया की ये निवर्तमान सरकार के कार्यकाल के समय से ही बंद है और बजट का भी आभाव है जिसके कारण कचरा कलेक्शन बंद है मामला जानकारी में है मैं इसकी सूचना जल्द अपने उच्च अधिकारीयों को दूंगा और आने वाले समय में फिर से इसकी शुरुआत की जाएगी।


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/bbnewsindia.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!