अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसागर

स्वागत ओर कलश यात्रा निकाली गई।

सागर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता सुशील द्विवेदी।।नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया चौराहा पर नरयावली विधायक ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ 4000 किलोमीटर की मां नर्मदा जी की विशाल पैदल परिक्रमा कर के लौटे पंडित केशव महाराज जी (राम दरबार मन्दिर महंत) का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत पश्चात मकरोनिया चौराहा से श्री राम दरबार मंदिर तक निकाली जा रही कलश यात्रा में विधायक ने शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर सागर लोकसभा प्रत्याशी ,नगर पालिका अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारीगण,पार्षदगण,पूर्व पार्षदगण,माताएं-बहने एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंडित केशव महाराज कई माह से नर्मदा परिक्रमा पर थे। विश्व कल्याण की मनोकामना लेकर यह परिक्रमा की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!