ताज़ा ख़बरेंबिहार

नहीं रहे, पूर्व प्राचार्य विवेकानंद द्विवेदी, लोगों ने जताया शोक

अरेराज पू०च०। पंo केदार पाण्डेय उच्च विद्यालय बेतिया के पूर्व प्राचार्य व रचनाकार, गंभीर चिंतक, विवेका नन्द द्विवेदी का मंगलवार की दोपहर रामपुरवा स्थित आवास पर निधन हो गया । स्व द्विवेदी बिमारी से ग्रसित थे। वे अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए । गुरु जी नाम से प्रख्यात द्विवेदी के निधन की खबर सुनकर लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार नारायणी तट पर किया गया। घोड़ा,सिंघा, बाजा के साथ बारात निकाला गया।वे शिक्षाविद के रूप में चम्पारण में अपनी पहचान बनाए थे। उनके बड़े पुत्र के द्वारा मुख्य अग्नि दिया गया । उनके निधन की खबर सुनकर शोक संवेदनाओ का ताता लगा रहा। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विधायक सुनिल मणि तिवारी, पूर्व मुखिया सह मुखिया पति सह समाजसेवी हर्षवर्धन पाण्डेय ऊर्फ वेद प्रकाश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष कांग्रेस गप्पु राय,जिला पार्षद कृष्णा कांत मिश्रा,आचार्य पंo सुभाष चन्द्र तिवारी,गौसिया पंचायत के मुखिया राधा रमण मिश्रा, पूर्व विधायक राजन तिवारी,जिला पार्षद अध्यक्ष ममता राय,पूर्व विधायक मीना द्विवेदी, पूर्व विधायक सह लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजु तिवारी, राजद नेता राजु पाण्डेय, पूर्व जिलाअध्यक्ष कांग्रेस जयप्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिला पार्षद पप्पु मिश्रा, पूर्व मुखिया बाबर सिंह, नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष रंटू पाण्डेय, जिला पार्षद पप्पु रंजन मिश्रा, सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के महंथ महामंडलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरी जी महाराज, राम जानकी मठ के महंथ श्री श्री 108 राम बालक दास जी महाराज,जयप्रकाश दीक्षित,संस्कृत उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक मिथिलेश दीक्षित,संस्कृत उच्च विद्यालय चिंतामनपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक शशिप्रकाश पाण्डेय,सुरेशनारायण पाण्डेय, शिक्षक व कवि जयगोविंद यादव,पं०अवधेश तिवारी, रामायण तिवारी,उमेश तिवारी, चुमन तिवारी, संजय तिवारी,देवेंद्र तिवारी, सतीश तिवारी जिलों के सभी दलों के जनप्रतिनिधिओ एवम् उनके शिष्यों ने शोक व्यक्त किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!