महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन और NDA के नेताओं ने अपनी कमर कस ली है।
मुंबई/महाराष्ट्र:महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। राज्य में पांच चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे, यूं तो महाराष्ट्र में हर कोई जीत का दावा कर रहा। एक तरफ बीजेपी 40 से ज्यादा सीटें जितने का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी ने भी अपनी कमर कस ली है। इस बीच महाराष्ट्र में किस पार्टी की हवा है, कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है। इसे लेकर एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के आंकड़े चौंका देने वाले हैं। किसे मिलेगी कितनी सीटें?सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी 27-31 सीटें जीत सकती है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना 4 से 6 सीट, अजित पवार की एनसीपी 1 से 3 सीट, कांग्रेस 0-1 सीट, उद्धव ठाकरे की शिवसेना 7 से 9 सीट, शरद पवार की एनसीपी 1-3 सीट और अन्य के खाते में 0-1 सीट जाने की संभावना है।महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। यूपी के बाद सबसे ज्यादा सीट महाराष्ट्र में ही है। इसीलिए इस राज्य में बीजेपी की नजर है। महाराष्ट्र में पिछले लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 सीटें जीतीं थी। जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 4 सीटें और शिवसेना ने 18 सीटों पर अपने जीत का परचम लहराया था। यहां बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव में एनसीपी और शिवसेना में कोई टूट नहीं थी। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव रोचक होने वाला है। इस चुनाव में पहली बार दो गुटों में बंटी शिवसेना और एनसीपी एक दूसरे से टकराएगी। एमसीपी में टूट के बाद अजित पवार महायुती गठबंधन का हिस्सा बन चुके हैं, ऐसे में इसका बीजेपी को कितना फायदा होता है ये तो अब 4 जून को ही पता चलेगा।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
13 hours ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
13 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
13 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
13 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
13 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार