Uncategorizedताज़ा ख़बरें

योगी आदित्यनाथ बोले मुख्तियार अंसारी की मौत पर

संपादक अमनदीप सिंह मनी भाटिया

मुख्तार की मौत पर योगी का तंज: बोले- अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जाते थे… अब वहां भी जाने से डर रहे हैं

सीएम योगी आगरा में विपक्ष पर जमकर बरसे। कहा कि पहले त्योहारों पर कर्फ्यू लगता था, आज शांति है… कांवड़ यात्रा भी निकल रही है। उन्होंने माफिया मुख्तार की मौत पर पहली बार परोक्ष रूप से बयान दिया। उन्होंने अपराधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचते थे। अब तो वहां भी जाने से डर रहे हैं। अपराधी कह रहे हैं बस हमारी जान बख्श दो।यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जनचौपाल से की। सीएम शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल को संबोधित किया। सीएम ने इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। कहा कि इंडी गठबंधन को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में जा रहा है, कांग्रेस का सपा में जा रहा है। कहा कि इंडी गठबंधन में होने का दावा करने वाले लोगों ने गठबंधन पार्टियों के लिए ही सीटें नहीं छोड़ीं। अलग चुनाव लड़ रही हैं। कहा कि आज आप लोग बदलते भारत ही नहीं विकसित भारत को भी देख रहे हैं। जो पिछली सरकारों में संभव नहीं हो पाया, वो पीएम मोदी ने 10 वर्षों में संभव करके दिखाया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!