Uncategorizedताज़ा ख़बरें

ईवीएम वितरण एवं संग्रहण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया

सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनूपगढ़ के कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलक्टर महोदय श्री ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत ईवीएम वितरण एवं संग्रहण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनूपगढ़ श्री अजीत कुमार गोदारा, एईआरओ घड़साना, तहसीलदार अनूपगढ़, रावला, घड़साना के साथ साथ मतदान दलों की रवानगी एवं ईवीएम वितरण हेतु गठित प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सामान्य वयवस्थाओं हेतु आयुक्त नगरपरिषद् अनूपगढ़, जिला कोषाधिकारी, उपपंजीयक अनूपगढ़, एसीपी श्रीमती भावना, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता पीएचईडी/पीडब्ल्यूडी/विधुत विभाग, समस्त नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में श्री ओमप्रकाश सहारण द्वारा ईवीएम कमिश्निंग, ईवीएम वितरण एवं संग्रहण केन्द्र पर सभी समुचित सामान्य व्यवस्थाओं, पोस्टल बैलेट, होम वोटिंग एवं फेसिलिटेशन केन्द्र आयोजित करना एवं सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाओं को समयपुर्व मुहैया करवाने हेतु सभी प्रभारी-सहप्रभारियों को आदेशित किया गया। ईवीएम वितरण एवं संग्रहण केन्द्र पर मतदान दल के सदस्यों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो इसके लिये वितरण एवं संग्रहण केन्द्र पर हैल्प डेस्क का निर्माण, गर्मी को देखते हुये पीने के पानी की व्यवस्था, टेण्ट एवं मेज व कुर्सियों की व्यवस्था, किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा हेतु मौका पर मेडिकल टीम मय ऐम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। चुनावी कार्यों में सभी प्रभारियों को अपने कर्त्वयों का यथासमय पालन किया जाना एवं चुनावी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने हेतु निर्देशित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!