ताज़ा ख़बरें

नीमच कृषि उपज मंडी में हुआ हादसा ,धूप में खड़ी स्कूटी में लगी अचानक आग ,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ है। जहा धुप में खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई ।मौके पर मौजूद लोग आग पर काबू पाते उससे पहले ही पूरी स्कूटी देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी है, इसके मालिक चंद्रप्रकाश तोतला ने इसे चना मंडी में लाकर खड़ी  की थी लेकिन कुछ देर बाद अचानक इसमे  आग लग गई और देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वही आसपास किसानो की नीलामी के लिए रखी चने की फसल भी जलकर खाक हो गई। सूचना पर नीमच नगर परिषद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर का पाया ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!