अन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रीठी में धूमधाम से मनाई गई होली, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाइचारे का दिया संदेश

रंगों का महापर्व होली रीठी में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI.

रंगों का महापर्व होली रीठी में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। सद्भावना और भाईचारे के इस पर्व पर पूरे नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी जमकर रंग-गुलाल उड़े और गिले-शिकवे भुलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाइयां दी। फागुन और ऋतु के अवसर पर मनाए जाने वाले इस पांच दिवसिय त्योहार पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों की गलियों में भी ‘बुरा न मानो होली है’ की गूंज सुनाई देती रही। सभी लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आए। इसके साथ ही ढोल की धुनों और संगीत पर नाचते लोग अपने तरीके से होली का जश्न मनाते नजर आए। होली पर क्या बच्चे और जवान सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। भाईचारे के प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भूलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कहीं लोग मीठे पकवानों का भी आनंद उठाते नजर आए, तो कहीं पर पानी की बौछारें सर्दी जाने और गर्मी के आने का संकेत दे रही थीं। वहीं होली पर आधुनिकता का रंग भी खूब चढ़ा।

पिचकारी से निकली रंगों की गोली

रंगों का पर्व होली पर सुबह से ही बच्चों व युवाओं की टोली क्षेत्र में भ्रमण पर निकल गई। मित्रों व चाहने वालों को रंग में सराबोर कर सभी ने सतरंगी महापर्व का खूब लुत्फ उठाया। होली पर बच्चों सहित बुजुर्गों का उल्लास देखते ही बन रहा था। बच्चों ने पिचकारी में रंग भरकर गोली की तरह लोगों पर बौछार कर दी। नीला,पीला, हरा, गुलाबी, कच्चा-पक्का रंगों से रंगे नागरिक गले मिलकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। रंगों के इस अनूठे पर्व को मनाने में महिलाएं व बच्चियां भी पीछे नहीं दिखीं। महिलाएं भी ग्रुप बनाकर होली खेलीं। लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ ही इस त्योहार पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मनाया। सुबह से देर शाम तक लोग होली के रंगों में रंगे रहे। और होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा… पारंपरिक गीत की आवाज गूंजती रही। उत्साह उमंग के त्योहार के मौके पर पूरा रीठी नगर डूबा रहा। सभी ने होली गीत गाए और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारा सौहार्द का संदेश दिया।

गांव का भ्रमण कर फाग गीतों की हुई प्रस्तुति

रीठी विकासखण्ड के खम्हरिया नंबर 1 गांव में भी पवित्र रंगों का त्यौहार होली पर्व ग्रामवासियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाया। सर्वप्रथम ग्राम के सभी देवी देवताओं को रंग गुलाल लगाकर सभी ग्रामवासियों द्वारा एकत्र होकर सभी को खुशी खुशी गुलाल लगाकर स्वागत करते हुए फाल्गुन मास में गाये जाने वाले फाग गीत गाते हुए ग्राम का भ्रमण करते हुए सभी को बधाई दी गई। यह पवित्र त्यौहार में समूचे ग्रामवासियों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ बड़ी शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। फाग गीतों पर लोग जमकर झूमे व आनंद लिया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच धनीराम यादव, पूर्व सरपंच गजराज यादव, उदयभान यादव, तांतीराम चौधरी, संतकुमार यादव, सुक्खी लाल यादव, किशोरी लाल,अमृतलाल यादव, प्रहलाद यादव, रामविशाल यादव, भागवली सेन, नारायण विश्वकर्मा, मानसिंह ठाकुर, समाजसेवी शरद यादव, पप्पू विश्वकर्मा, लखन लाल, ऊदल यादव, मुकेश यादव, पुरूषोत्तम यादव, पुष्पेंद्र सेन, दिनेश यादव,अजय कुमार, रोहित, बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!