अन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

बिलासपुर से बङी खबर- नाराज एक्स बॉयफ्रेंड ने लड़की को बंधक बनाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म !

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम 16 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की शाम को अपने घर लौट रही थी। इस दौरान नाबालिग एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ लड़की को बंधक बना लिया और मारपीट कर सारी रात दुष्कर्म करते रहे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, लड़की एक दुकान में काम करती है। वह शाम को दुकान से घर लौट रही थी। उसी समय उसका एक्स बॉयफ्रेंड अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा और उसे रोक लिया। इसके बाद वह लड़की को बातों में उलझाकर अपने साथ एक सूने मकान में ले गए।

लड़की जब रात तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए निकले, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच बुधवार सुबह लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंचकर सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

दो पकड़े गए, तीसरे की तलाश जारी

थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा। वहां से दो लड़के पकड़े गए हैं। दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेभिलाई इस्पात संयंत्र में लगी आग, बड़ा इलाका जलकर हुआ राख
अफेयर और ब्रेक-अप से नाराज एक्स बॉयफ्रेंड,

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी से लड़की का अफेयर चल रहा था। बाद में लड़की ने उससे ब्रेक-अप कर लिया। इसके चलते वह नाराज हो गया। शाम को जब लड़की काम से लौट रही थी तो आरोपी किसी दूसरे लड़के से बातचीत करने का आरोप लगाकर उसे अपने साथ ले गया। फिर दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से गैंगरेप किया।

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!