अन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

सीएए के आवेदन लेने के लिए अधिकारी नामित

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ सीएए के आवेदन लेने के लिए अधिकारी नामित

 

नागरिकता संशोधन अधिनियम का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है । इसके मुताबिक 31 दिसंबर 2014 से पहले पड़ोसी देश के अल्पसंख्यक भारत की नागारिकता सकेंगे । जिले में 16 विदेशी अल्पसंख्यक नागरिक वीजा पर रह रहे हैं । इनमें हिंदू , सिख व ईसाई शामिल हैं । जल्द ही इनसे नागरिकता के लिए आवेदन लिए जाएंगे । इससे पहले जिलास्तरीय कमेटी गठित होगी । यह कमेटी नागरिकता के आवेदनों पर निर्णय करेगी । आवेदन लेने के लिए कोल तहसील के नायब तहसीलदार रतन कुमार को पदेन अधिकारी नामित किया गया है । एडीएम वित्त एवं राजस्व राणा ने बताया कि जनगणना निदेशक की ओर से मिले पत्र के आधार पर पदेन अधिकारी नामित किया गया है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!