Uncategorizedताज़ा ख़बरें

किसान के खेत में अफीम की फसल, रखवाली के लिए गया सोने, सुबह पलंग पर मिली लाश, मनासा पुलिस जुटी जांच में,

किसान के खेत में अफीम की फसल, रखवाली के लिए गया सोने, सुबह पलंग पर मिली लाश, मनासा पुलिस जुटी जांच में,

नीमच ,मनासा। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कुआ निवासी व्यक्ति की लाश उसी के खेत पर मिली। जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। किसान की मौत का यह मामला गुरूवार सुबह का बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, किसान बसंतीलाल कुशवाहा (40) रोजाना की तरह अपने खेत पर अफीम की फसल की रखवाली करने गया था। लेकिन गुरूवार सुबह जब किसान घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खेत पर पहुंच देखा, तो तो किसान बसंतीलाल का शव पलंग पर मिला। फिर परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मनासा पुलिस को दी। 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!