Uncategorizedजयपुरताज़ा ख़बरेंराजस्थान

मुख्य आबादी क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण,आम रास्ते को किया चौड़ा

हनूतपुरा पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़ ने समझाइश कर मार्ग को करवाया चौड़ा

जयपुर ग्रामीण

हनूतपुरा ग्राम पंचायत में मुख्य बाजार से रैगर मोहल्ले में से होकर धानोता जाने वाले रास्ते में वर्षों पुराना पक्का अतिक्रमण सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़ ने समझाइश कर मार्ग को चौड़ा करवाने का कार्य किया शुरू किया है।

पंचायत प्रशासन ने बताया कि यह रास्ता काफी संकडा था जिसमें आवागमन में बहुत परेशानी होती थी।

इस पर सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़, सरपंच रेखा देवी, वार्ड पंच गण, पंचायत सचिव सीताराम यादव ने लोगों से आपसी समझाइश करके रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी से काम चालू करवाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!