आष्टा – *इनर व्हील क्लब 304 की प्रेसिडेंट ने किया आष्टा का दौरा , क्लब के भव्य आयोजन में हुई शामिल*
आष्टा बीते दिवस स्थानीय गीतांजलि गार्डन ने महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील सोशल क्लब का पूर्ण सादगी के साथ एक भव्य सम्मान समारोह और स्नेह भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में शहर के सभी सम्मानित पत्रकार गण और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत जनों का भी सम्मान किया।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक 304 के प्रेसिडेंट श्रीमती बीना शाह बतौर चीफ गेस्ट होकर शामिल हुई, उनका सम्मान क्लब की अध्यक्ष श्रमती जयश्री शर्मा ने माला पहनाकर और साफा पहनाकर किया उपाध्यक्ष रीना शर्मा सेकेट्री संगीता सोनी कोशा अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना सोनी एडिटर सीमा बैरागी ने भी किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात भगवान गजानन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वा क्लब की प्रार्थना कर हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा में कुमारी दिव्यांका शर्मा और उनकी सहयोगी ने क्लासिक नृत्य कर भगवान की आराधना की शानदार प्रस्तुति दी।
स्वागत सम्मान में बेला में क्लब की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा ने मुख्य अतिथि वीना शाह को साफा और माला पहना कर क्लब की कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। वही क्लब की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा को सचिव संगीता सोनी ने विधिवत क्लब की कॉलर पहनाई ।आयोजन में शामिल हुए विशेष अतिथि के रूप में वीना शाह के पति श्री अतुल शाह का भी आत्मीय सम्मान किया । कार्यक्रम में क्लब की ओर से स्वागत भाषण अध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा ने देकर सभी का अभिवादन किया, तत्पश्चात, क्लब की सचिव श्रीमती संगीता सोनी ने वर्ष भर क्लब द्वारा किए सामाजिक कार्यों और विशेष प्रोजेक्टों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया । साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और डिस्टिक चेयरमैन वीना शाह के जीवन का परिचय देते हुए संगीता सोनी ने बताया कि वीना शाह का जन्म केरल में हुआ और खंडवा के बिजनेस में अतुल शाह से परिणय सूत्र में बंध कर खंडवा में अपने पति जे साथ बहुत मेहनत और संघर्ष के साथ कर्मशील रही वीना शाह आज एक सफल बिजनेसमैन की पत्नी होकर क्लब के डिस्टिक चेयरमैन का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन कर रही है,। अपने संबोधन में श्रीमती शाह
ने कहा की आष्टा क्लब ने बहुत अच्छे पोरजेक्ट किए जो बेटियों के लिए गुड टच बेड टच का जो प्रोजेक्ट किया उस बेटी को फायदा हुआ,सोलर लाइट के बारे में उन्हें बताया और कहा की आज के युग में प्रकृति ने जो हमे दिया है, उसका लाभ हमे लेना चाहिए , सोलर लाइट व्यवस्था के माध्यम से हम प्रकृति का लाभ लेकर अपने शहर में आवश्यकता अनुसार उजाला कर सकते है, आज सोलर लाइट की उपयोगिता अति आवश्यक है,।
प्रसिटेंट बीना जी शाह के हाथो कार्यक्रम के दौरान भी एक मुख्य प्रोजेक्ट करते हुए क्लब ने समाज की एक निर्धन महिला मंजू विश्वकर्मा को सहयोग करते हुए कपड़े धोने की सेमी आटोमेटिक वाशिंग प्रदान की।। कार्यक्रम में नए को सदस्यों पिन लगा कर क्लब में ज्वाइन कराया । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा को क्लब की ओर से एक ज्ञापन भी दिया गया जिसने प्रमुखता से मांग रखी गई की शहर में एक वृद्धा आश्रम खोला जावे । कार्यक्रम ने उपस्थित सभी सामाजिक समाज सेवी जनप्रतिनिधि, सभी पत्रकार जनों जा माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया । नगर पालिका प्रतिनिधि राय सिंह जी मेवाड़ा जनपद अध्यक्षा दीक्षा सोनू गुणवान, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा beoअजब सिंह जी राजपूत , , बी आर, सी सी तरुण बैरागी, शिक्षा समन्वयक अनिल श्रीवास्तव, मंडी सचिव प्रवीण चौधरी, अल्फा पैथोलॉजी लेब के संचालक और समाजसेवी राहत अली, पार्षद तारा कटारिया ,पार्षदअंजली चौरसिया, ,एडवोकेटअनीता यादव, ,एक्स आर्मी संतोष जी शर्मा , गो शाला अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ,उपाध्यक्ष संजय जी सुराणा , एडवोकेट और वरिष्ठ समाज सेवी नगीन चंद जी जैन , हाल ही ने मां वैष्णव देवी की लगभग 1800 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले और समाजसेवी वीरेंद्र कुमार राठौर, के साथ साथ। सम्मानित पत्रकार सुशील संचेती जी, कमल जी पांचाल , श्रीमती किरण जी राका ,दिनेश जी शर्मा नवीन जी शर्मा धनंनजय जी जाट,कृष्ण पटेल, संजय जी जोशी , निलेश शर्मा, गणेश दुबे, आदि का भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। कार्यक्रम में क्लब के मेंबरों में श्रीमती विद्या खंडेलवाल,सरोज पालीवाल , जया बोहरा ,प्रतिभा नागर ,सुनीता नागर,हेमलता सोनी, किरण पारख, सुधा सेठिया, अर्चना सोनी ,आशा सोनी,सुनीता सोनी जूली वैष्णवी ,श्रद्धा पालीवाल, गीता सोलकी,दीपिका सोनी,मंदा कासलीवाल,पदमा कासलीवाल,डाक्टर शाइनी अंजुम,दीपा पारख़, आरती शर्मा आदि उपस्थित रही, कार्यक्रम के अंत में आभार क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ने किया,और मंच संचालन डॉक्टर चंद्रा जैन ने किया ।
कार्यक्रम के पश्चात क्लब की सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाए दी।
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।
4 days ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
4 days ago
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
4 days ago
एसएसएन पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन
4 days ago
जनपद संभल में बिजली विभाग का कारनामा खेत में बिना लाइन खींचे खंभे पर लगा दिया मीटर
4 days ago
मन्दसौर *एक बीघा जमीन बची है सहाब वो भी अब चेक की धमकी देकर रजिस्ट्री करवाने का दबाव बना रहा है रिखबचंद जैन शासकीय सेवक है जिला सहकारी बैंक मन्दसौर में पदस्थ है। अपनी पत्नी के नाम से बहुत सारी रजिस्ट्री और कई लोगो के चेक रखे है इसके पास ये आरोप है प्रकाश नायक पिता मांगीलाल नायक और उनकी पत्नी काना बाई का जो निवासी है पलवई थाना अफजलपुर तहसील और जिला मन्दसौर के उन्होंने आज मन्दसौर एस. पी. श्री विनोद कुमार मीणा को जनसुनवाई में भी अपनी गुहार लगाई है।* ✍️राजपाल सिंह परिहार ✍️ जिला ब्यूरोचीफ, डायरेक्टर राज़ न्यूज़ मन्दसौर, मध्यप्रदेश 9109589960,9589411603 मामला मन्दसौर जिले और तहसील के ग्राम पलवई निवासी प्रकाश नायक पिता मांगीलाल नायक और उनकी पत्नी काना बाई का है। उन्होंने अपने आवेदन में मन्दसौर एस. पी श्री विनोद कुमार मीणा को लिखा है की उनके पास मात्र एक हीं बीघा जमीन ग्राम पलवई में बची है जिसका सर्वे क्रमांक 317 रकबा 0.20 हेक्टेयर है। एक बीघा जमीन उन्होंने 13/05/2025 को गिरवी पेटे 3 लाख रूपये में अलका जैन पति रिखबचंद जैन निवासी पटेल नगर संजीत नाका मन्दसौर के यहाँ गिरवी रखी और एक बीघा जमीन पहले उन्ही को बेच चुके है, जिसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है । परन्तु बची एक बीघा जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को अच्छे दामों में बेचने के नाम से एक एग्रीमेंट 6 लाख का करवाया था परन्तु जमीन नहीं बीकी। रिखबचंद जैन ने ये आश्वासन दिया था की मैरी बेचूँगा उसके साथ ये भी बीक जायेगी। अब किसान का आरोप है की जो रूपये उधार लिए थे उसके बदले 5 से 6 जो चेक लिए थे उन चेक के माध्यम से दबाव बना कर रजिस्ट्री करवाने का दबाव बनाया जा रहा है या फिर अब उनसे उस 3 लाख रुपयों के बदले 6 लाख रूपये मांगे जा रहे है।, फरियादि महिला और पुरष का कहना है की उनके पास लेनदेन के गवाह भी है। मामले में निष्पक्ष जाँच के दौरान हीं दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है। देखना ये है की दोनों पक्षो में कौन सही है और कौन गलत? ✍️राजपाल सिंह परिहार ✍️ https://www.facebook.com/share/v/1ZGRBHZcQL/
4 days ago
राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ
4 days ago
सेवानिवृत होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई ममता नगाइच दीदी भावभीनी विदाई
4 days ago
मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट [कालाखेत में दो पक्ष आपस में भिड़े , चार लोग हुए घायल जिला अस्पताल में इलाज जारी* [कालाखेत में दो पक्ष आपस में भिड़े , चार लोग हुए घायल जिला अस्पताल में इलाज जारी* [13/3, 2:6दोनों पक्षों में अनमोल ज्वेलर्स और डलवानी बाजार के संचालक है…
4 days ago
*मंदसौर ब्रोकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मंदसौर में 4 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:दलौदा पुलिस की कार्रवाई; 5 लाख की अफीम और बाइक जब्त, एक फरार* मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 208 ग्राम अफीम बरामद की है। जब्त अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस चौकी कचनारा, थाना दलौदा की टीम को सूचना मिली थी कि आक्या–सरसौद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर आश्रम के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने मौके से टम्मु सिंह पिता अमर सिंह देवड़ा (36) निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ और दिलीप सिंह पिता सरदार सिंह डोडिया (45) निवासी नवेली थाना कालूखेड़ा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो 208 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल (MP 43 EG 0103) भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बरामद अफीम टम्मुसिंह पिता गोकुल सिंह देवड़ा निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ से लाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में सह आरोपी बनाते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 बढ़ा दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। *एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज* इस मामले में थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 8/18 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए और जब्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है।