ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रारंभ करें : कलेक्टर

कोई गलती न हो इसलिए प्रशिक्षण अच्छे से प्राप्त करें : एसपी

आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रारंभ करें : कलेक्टर

कोई गलती न हो इसलिए प्रशिक्षण अच्छे से प्राप्त करें : एसपी

प्रशिक्षण सह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में संपन्न

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पूर्व प्रशिक्षण सह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, वन मंडल अधिकारी, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी श्री गौतम सिंह सोलंकी, सेक्टर अधिकारी, पुलिस मजिस्ट्रेट मौजूद थे। प्रशिक्षण डॉ जेके जैन द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा द्वारा कहा गया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। प्रशिक्षण को अच्छे से ग्रहण करें। अगर कोई समस्या हो तो तुरंत पूछे। हर प्रशिक्षण से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है, उसको ग्रहण करें। आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अच्छे से एक्टिव हो जाए। सभी लोग आचार संहिता की एसओपी का पालन करें तथा सभी से करवाए और अच्छे से काम करें। एफएसटी टीम के पास में खुद की जानकारी होनी चाहिए। एफएसटी दूसरों के द्वारा दी जाने वाली जानकारी पर निर्भर ना रहे, हर कर्मचारी ड्यूटी अच्छे से करें। संपत्ति विरूपण की कार्यवाही को सीईओ एवं सीएमओ व्यक्तिगत रूप से भी अच्छे से देखें।

पुलिस अधीक्षक श्री सुजनिया द्वारा कहा गया कि हर चुनाव में कुछ नया सीखने को मिलता है। इसलिए प्रशिक्षण को अच्छे से ग्रहण करें। चुनाव एक बड़ी प्रक्रिया है। इसमें कोई गलती ना हो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यों के बारे में एक तरह से रिहर्सल की जाती है, उसे रिहर्सल को अच्छे से करें।

अपर कलेक्टर श्रीमती जायसवाल द्वारा कहा गया कि सेक्टर अधिकारी चुनाव की कुंजी होते हैं और मतदान की पूरी जिम्मेदारी भी सेक्टर अधिकारियों की होती है। इसलिए चुनाव में सेक्टर अधिकारियों का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेक्टर अधिकारियों को अगर कोई भी समस्या हो तो वह समय पर बताए, समस्या का समाधान समय पर किया जाएगा। सकारात्मकता मन में रखें। हम सभी मिलकर अच्छे से कार्य करेंगे और कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!