अशोक नगरताज़ा ख़बरें

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू प्रेंस कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी —

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 16 मार्च 2024 को निर्वाचन की सूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा शनिवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना के संबंध में जानकारी दी। कलेक्‍टर श्री द्विवेदी ने बताया कि 12 अप्रैल 2024 को निर्वाचन की अधिसूचना के साथ ही गुना लोकसभा क्षेत्र 04 के लिए नाम निर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही कलेक्‍टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर शिवपुरी द्वारा की जायेगी। नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2024 रहेगी। 20 अप्रैल को 2024 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी अभ्यर्थिता से 22 अप्रैल 2024 तक वापस ले सकेंगे। मतदान 07 मई को तथा मतगणना 04 जून 2024 को सम्‍पन्‍न होगी ।

  1. कलेक्‍टर श्री द्विवेदी ने कहा कि स्‍वतंत्र,निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने में मीडिया का महत्‍वपूर्ण योगदान होता है। निर्वाचन संबंधी जो सूचना मीडिया से प्राप्‍त होती,उस पर त्‍वरित कार्यवाही की जाती है। मीडिया का हमेशा से ही सहयोग मिलता रहा है। लोकसभा निर्वाचन में मीडिया के सहयोग के स्‍वतंत्र,निष्‍पक्ष रूप से निर्वाचन सम्‍पन्‍न कराया जायेगा।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!