ताज़ा ख़बरेंबलिया

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बच्चो ने किया एक्सपोजर विजिट

विजिट के दौरान बच्चे दिखे रोमांचित

बलिया।राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बलिया जनपद के बैरिया ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 100 बच्चों को पराग डेरी, वनविभाग, व टाउन पालीटेक्निक में एक्सपोजर विजिट कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट बस को रवाना किया। रवाना होने से पहले बीईओ ने बच्चों को यात्रा किट प्रदान किया। इसमें बच्चों को टीशर्ट, कैप, लंच पैकेट आदि वितरित किया।इस दौरान बीईओ ने कहा कि इस तरह की विजिट बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती है। इसलिए विज्ञान के प्रति छात्रों का रुझान अधिक होना चाहिए।वरिष्ठ शिक्षक भरत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट एक अच्छी योजना है, जिसके परिणाम स्वरूप यह बच्चे भी देश दुनिया के विभिन्न नए स्थलों तथा विभिन्न नई चीजों से रूबरू हो सकेंगे।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विज्ञान व प्रौद्योगिकी की समझ पैदा करने के लिए एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है। इस दौरान शुकदेव पण्डेय,मीरा सिंह,राजनारायण,निर्भय,पीयूष, जीवन ज्योति,संजीव तिवारी,सुनील वर्मा, रणजीत मौर्य,अनिता वर्मा,मंतोष धुसिया,अखिलेश पाण्डेय,सुनैना,कुरैशा खातून आदि उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!