उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

नशे में धुत हाईवा चालक ने रेलवे क्रासिंग बैरियर में मारी टक्कर

 

सोनभद्र । ओबरा डाला मार्ग पर स्थित बिल्ली रेलवे क्रॉसिंग पर लगे बैरियर में एक अनियंत्रित हाईवा ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया । इस दौरान वहा से गुजर रहे लोग बाल बाल बच गए किसी तरह की हताहत नहीं हो सकी ।जिससे कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया था जिसे तत्काल ही सुचारु करा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 11:44 बजे डाला गजराज नगर ओबरा संपर्क मार्ग स्थित बिल्ली रेलवे क्रासिंग पर डाला से गजराज नगर की तरफ जा रही एक हाईवा नियंत्रित होकर बैरियर व उससे संबंधित उपकरणों पेंडेस्टल बूम आदि में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बैरियर व संबंधित उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया । घटना के बाद वाहन चालक हाईवा को छोड़कर मौके से फरार हो गया जो शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। जिससे कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया था जिसे तत्काल ही सुचारु करा दिया गया ।बिल्ली रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद गेटमैन सुजीत कुमार द्वारा आरपीएफ चोपन को सूचना दिया गया मौके पर पहुंचे आरपीएफ एएसआई जय प्रकाश शाह ने वाहन को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!