उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर-दो माह में बिछानी थी पाइप लाइन…10 माह भी कम पड़े

धेंसा। पांच हजार की आबादी वाली दो ग्राम पंचायतों में ठेकेदार ने सड़क खोदकर छोड़ दिया है। नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साहा एवं मनोहरी में पाइप लाइन बिछाने के लिए पिछले साल जून से खुदाई का कार्य शुरू किया गया था। पेयजल पाइप बिछाने का जो कार्य दो माह में पूरा होना चाहिए था वह 10 माह में भी पूरा नहीं हो सका है। वहीं खोदे गए गड्ढों से लोगों को चलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। हर घर नल योजना के तहत गांवों के रास्तों को पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदवा दिया गया है। इसके बाद कार्यदाई संस्था कार्य को छोड़ दे रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में संस्था के प्रति नाराजगी है। ग्राम सभा में इन दिनों हर घर नल योजना के तहत ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन बिछाने का काम जल निगम ठेकेदारों के जरिए करा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार उसे थोड़ी मिट्टी डालकर पाटते हुए आगे बढ़ जा रहे हैं। नालीनुमा गड्डा होने से लोगों को अपने वाहन गांव के बाहर खड़ा करना पड़ रहा है तो बड़े बुजुर्गों व बच्चों को घर से निकलने में कठिनाई हो रही है।

शुद्ध पानी तो बाद की बात है। पहले तो सड़क के खोदे गए गड्ढे से आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग लोगों को होती है। ये लोग गिर जाते हैं।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!