Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

संदिग्ध परिस्थितियों में बरगद के पेड़ से लटका युवक का शव मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।

अयोध्या
खबर अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सैदपुर के मजरे खारिका गांव की है । जहां पर विशाल पुत्र बाबूराम गोस्वामी उम्र लगभग 36 वर्ष अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली के लिए बुधवार की देर शाम को गया हुआ था । गुरुवार की सुबह विशाल का संधि परिस्थितियों में बरगद के पेड़ से फंदे से लटकता हुआ शव लोगों को दिखाई दिया । सूचना पर पहुंची बाबा बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना बाबा बाजार राजेश सिंह ने बताया प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । जांच कार्यवाही चल रही है ।
सर्व जीत दूबे
अयोध्या

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!