Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

राम लला की आरती में बजने वाला नगाड़ा पहुंचाअयोध्या।

अयोध्या
धार्मिक नगरी अयोध्या में भगवान श्री रामलला की आरती में बजने के लिए 1100 किलोग्राम का नगाड़ा अयोध्या के राम सेवक पुरम पहुंच गया है। नगाड़े को लेकर मध्य प्रदेश के रीवां जिले के 500 राम भक्त झूमते नाचते पहुंचे। यह सभी राम भक्त 100 वाहनों से अयोध्या आए हैं। बताया जा रहा है कि जब यह बजेगा तो इसका साउंड 5 किलो दूर तक सुनाई देगा।इस नगाड़े को बनाने में अलीगढ़, प्रयागराज, कानपुर और मध्य प्रदेश के कारीगरो का सहयोग रहा.. वही नगाड़े की जमीन से ऊंचाई 6 फिट है..तो ऊपर का डायग्राम 33 फिट है. इसका वजन 1100 किलोग्राम का है..वही रीवा जिले आए राम भक्त अनिलेश तिवारी का कहना है कि रीवा जिले की शिव बारात समिति के द्वारा नगाड़ा अयोध्या लेकर पहुंचे हैं..जिसे भगवान श्री राम जी को समर्पित किया गया। बताते चले कि भगवान रामलला अपने भव्य महल में विराजमान होने के बाद देश दुनिया से लाखों राम भक्त प्रतिदिन प्रभु के दर्शनों को पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रभु राम को कुछ न कुछ अर्पित कर रहे हैं।
सर्व जीत दूबे
अयोध्या

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!