उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी ,तीसरे प्रेमी ने की हत्या, गिरफ्तार

अवैध संबंध छिपाने हेतु तीसरे प्रेमी ने की थी हत्या 

 

 

 

महेश अग्रहरी संवादाता 

सोनभद्र। दो दिन पूर्व थाना रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल में एक अज्ञात महिला के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला के तीसरे प्रेमी ने अवैध संबंध छिपाने के कारण उसकी हत्या की थी। मृतका के पास से उसके पर्स में अधिवक्ता की विजटिंग कार्ड व आधार कार्ड एवं अन्य वस्तुएँ मिली, जिसके आधार पर उक्त मृतका की पहचान ममता श्रीवास्तव पत्नी स्व० राजीव कुमार श्रीवास्तव निवासी फूलहरा थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई।

👉मृतका के मायका पक्ष के लोगों द्वारा मृतका की पहचान कर पुष्टि की गयी । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अवलोकन से मृतका की मृत्यु का तात्कालिक कारण मृत्यु से पूर्व गला घोटने से स्वासावरोध था।
मृतका के पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव पुत्र स्व० बैजनाथ प्रसाद निवासी मुरमुसी थाना लेसलीगंज जनपद पलामू झारखण्ड के तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु०अ०स०-182/2024 धारा 302, 120बी भादवि पंजीकृत किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा एसओजी/सर्विलांस व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उरमौरा चौराहा रॉबर्ट्सगंज से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त नन्दू यादव पुत्र दशई यादव निवासी फुलबार थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका अन्तरंग सम्बन्ध मृतका ममता श्रीवास्तव के साथ विगत् कुछ महिनों से था एवं ममता अब नन्दू पर पैसे देने व विवाह करने का दबाव बना रही थी, जबकि नन्दू पहले से शादी शुदा है एवं सामाजिक एवं पारिवारिक लोक लाज वश ममता से शादी नहीं करना चाहता था। जिससे की ममता को रास्ते से हटाने की ठान लिया ममता को दुद्धी बुलाया तथा उसके साथ देर शाम तक दुद्धी में ही रहा, उसके पक्षात राबर्ट्सगंज साथ आया एंव रात्रि करीब 11.30 बजे पूरब मोहाल कस्वा राबर्ट्संगज में उमाशंकर के मकान के पीछे ले जाकर मृतका के ही दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दिया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!