Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंफर्रुखाबाद

कलयुगी छोटे भाई ने बड़े भाई की गड़ासे से काटकर की निर्मम हत्या,पुलिस की हिरासत में भाई

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद :जनपद में कलयुगी छोटे भाई ने बड़े भाई की गड़ासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी ।ग्राम रजपालपुर में छोटे भाई गोयल उर्फ गोलू ने बड़े भाई रंजीत उम्र 25 वर्ष की गन्ना काटने वाले धारदार हथियार (गड़ासे) से निर्मम हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को हिरासत करके भेजा कोतवाली भिजवा दिया ।
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य किए एकत्रित।
सूत्रों के अनुसार दोनों भाई शराब पीने के थे आदी। शराब के नशे में ही छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी।कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजपालपुर निवासी महाराज जाटव का परिवार रहता है । महाराज के तीन पुत्र है। सबसे बड़ा पुत्र अजीत दिल्ली में रहता है । वाकी दो पुत्र रंजीत व गोयल उर्फ गोलू घर पर अपने पिताजी के साथ रहता है। दोनों भाई शराब पीने के आदी थे। सोमवार शाम को बड़ा भाई रंजीत सो रहा था । तभी छोटे भाई गोयल ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई रंजीत को धारदार हथियार (गड़ासे) से लगातार गर्दन पर कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।भाई को मारने के बाद हत्यारा भाई फर्श पर पड़े खून को पानी धो रहा था। सूत्रों के अनुसार तभी पड़ोसी ने यह नजारा देख कर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आरोपी हत्यारे भाई गोयल उर्फ गोलू को गिरफ्तार करके कोतवाली भेज दिया और उच्चधिकारियो को घटना की सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!