Uncategorizedताज़ा ख़बरें

Kaushambi News: 103 करोड़ से बनीं 125 किमी लंबी 18 सड़कों का पीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनीं 18 सड़कों का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। करीब 103 करोड़ रुपये से 125 किमी लंबी इन सड़कों का पीडब्ल्यूडी (पीएमजीएसवाई) और आरईडी ने निर्माण कराया है। मूरतगंज क्षेत्र में जिला स्तर का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पीएम व सीएम का उद्बोधन लोगों ने सुना।

जिले में मूतरगंज ब्लॉक क्षेत्र में भरवारी-मनौरी से जुड़े चपहुआं संपर्क मार्ग पर समारोह का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सीडीओ रवि किशोर त्रिवेदी, पीडब्ल्यूडी (पीएमजीएसवाई) के एक्सईएन केपी मिश्रा समेत कई अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। यहीं पर सभी सड़कों के लोकार्पण के पत्थर सजाए गए। वर्चुअल माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने इन सड़कों का लोकार्पण किया। यहीं पर लगी एलईडी टीवी में सभी ने पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को सुना। इस मौके पर आरईडी के एई केपी त्रिपाठी, जेई अरुण कुशवाहा, विजय पाल सिंह, इंदल, पीडब्ल्यूडी के जेई बुधराज पाल, जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य, भाजपा उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!