Site icon Bhoomika Bharat News

Kaushambi News: 103 करोड़ से बनीं 125 किमी लंबी 18 सड़कों का पीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

जिले में मूतरगंज ब्लॉक क्षेत्र में भरवारी-मनौरी से जुड़े चपहुआं संपर्क मार्ग पर समारोह का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सीडीओ रवि किशोर त्रिवेदी, पीडब्ल्यूडी (पीएमजीएसवाई) के एक्सईएन केपी मिश्रा समेत कई अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। यहीं पर सभी सड़कों के लोकार्पण के पत्थर सजाए गए। वर्चुअल माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने इन सड़कों का लोकार्पण किया। यहीं पर लगी एलईडी टीवी में सभी ने पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को सुना। इस मौके पर आरईडी के एई केपी त्रिपाठी, जेई अरुण कुशवाहा, विजय पाल सिंह, इंदल, पीडब्ल्यूडी के जेई बुधराज पाल, जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य, भाजपा उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version