*कानपुर से लखनऊ के लिये चलेगी 4 और मेमो ट्रेन, 12 मार्च को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण*
वन्दे भारत ! विनीत सिन्हा
कानपुर नगर। पीएम मोदी न्यू डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से लेकर दादरी के बीच आने वाले 25 स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।इसके लिए कानपुर में न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट्रल स्टेशन और भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चारबाग के लिए दो जोड़ी मेमू और चलेंगी। जिससे कानपुर से उन्नाव और लखनऊ की यात्रा करने वालों को राहत मिल जाएगी। अभी दो जोड़ी मेमू संचालित हो रही हैं। कानपुर के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स में बन रहे मेमू के कोचिंग कॉम्प्लेक्स का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को अहमदाबाद से करेंगे। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
मेमू की मेंटीनेंस से पनकी, अनवरगंज और गोविंदपुरी स्टेशनों से दूसरे शहरों के लिए नई मेमू ट्रेनें संचालित हो सकेंगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। सामान्य पैसेंजर ट्रेनों को मेमू में परिवर्तित किया जा रहा है। इसमें तीन इंजन लगे रहते हैं। ये प्लेटफार्म से छूटते ही तुरंत गति पकड़ लेती हैं। कानपुर के मेमू रैक को अभी मेंटेनेंस के लिए गाजियाबाद भेजा जाता है। जबकि मेमू के कोचिंग कांप्लेक्स बनने से यहीं उनका मेंटेनेंस किया जा सकेगा।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
1 day ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
1 day ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
1 day ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
1 week ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 week ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
1 week ago
नगर समथर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराज साहब की पुण्य तिथि
1 week ago
सेवानिवृत होने पर ममता नगाइच को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई भावभीनी विदाई