ताज़ा ख़बरेंसागर

धूमधाम निकली शिव बारात महादेव के भक्ति में डूबे शिवभक्त, झांकिओं ने मोहा सबका मन, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस

शिवालयों पर उमड़ी भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए सुबह से लगी रही कतार, दर्शन कर निहाल हुए भक्त

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई। भगवान शिव और माता पार्वती के परिणय संस्कार का महापर्व महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर से भगवान शिव की बारात निकली गई जो गढौला नाका, पठार, ललिता शास्त्री स्कूल, झंडा चौक, परसा चौराहा, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, भूसा मंडी से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। शिव बारात में हाथी घोड़ा, गाजा-बाजा के साथ भूत प्रेत, बैताल बाराती के रूप में शामिल हुए। शिव बारात में बने बारातिओं का जगह-जगह स्वागत किया। सर्व प्रथम भगवान गणेश का पूजन कर भगवान शिव का तिलक किया। भूतेश्वर मंदिर में भगवान शिव का विधिवत मां पार्वती से विवाह सम्पन्न हुआ, शिव विवाह देखने दूर-दूर से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। शिव बारात में भूत-प्रेत, मां काली तथा राधा कृष्ण की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। शहर के सभी शिवमंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की, मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। लेकिन शिव मंदिर में स्थापित भोलेनाथ के दर्शन के लिए लालायित भक्तों के माथे पर कोई शिकन नहीं थी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!