Uncategorizedताज़ा ख़बरें

कोंडागांव पुलिस ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

 कोंडागांव….कोंडागांव जिल के थाना कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय अक्षय कुमार के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, विशेष आतिथि के रूप मे किरण नुरेटी, प्रोफेसर गुडाधुर महाविधयालय एवं, अन्य अतिथि के रूप में पार्षद सोनामनी , भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा, दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव एवं कोण्डागांव जिला राजपत्रित अधिकारियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ।

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी किए गए सम्मानित

इस कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न अधिकारी/कर्मचारियों में उप निरीक्षक नमिता टेकाम, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, सउनि. सागरबती सोरी, सउनि शांति यादव, महिला प्रधान आरक्षक- संतोषी मंडावी, बीना मंडावी, महेश्वरी शाडिल, सोमारी साहू, एवं महिला आरक्षक- ममता प्रधान, मनीषा नेताम, ममता ठाकुर, सुकमती मरकाम, चंद्रबती नेताम, फुलेश्वरी माझी, रसीदा कोमरे एवं शिक्षिका मधु तिवारी महिला पत्रकार लक्ष्मी पटेल को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!