उत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

नवल एकेडमी द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

नवल एकेडमी में बृहस्पतिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय से सपहा बाज़ार तक जागरूकता रैली निकाल कर छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति का सम्मान करने व महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया साथ ही महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर पोस्टरों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भागवत दत्त तिवारी जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विद्यालय में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसके बाद स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को भी याद किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!