Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

ब्लाक मुख्यालय में हुई भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

निकाली गई पद यात्रा

 

 

जौनपुर।खुटहन ब्लाक मुख्यालय के सभागार में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री कनक लता सिंह के नेतृत्व में एक सभा की गई। जिसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नारी सृष्टि की रचनाकार है, इसे जानते हुए भी महिलाएं जागरुकता के अभाव में विकास की मुख्य धारा से पीछे रह जा रहीं हैं। वर्तमान परिस्थिति भाग्य के भरोसे ड्योढ़ी के भीतर बैठने का नहीं, अपना हक और अधिकार हासिल करने के लिए संघर्षों का है।

 

उन्होंने कहा कि नारी में असीमित सहनशक्ति है। लेकिन जब वह कुछ नया करने की ठान लेती है तो बगैर सफलता प्राप्त किए वापस नहीं लौटती। हमें हर नारियों में यही जज्बा और विश्वास जगाना है। उसे शिक्षा के प्रति विशेष जागरुक करना है। शिक्षा ही वह हथियार है जिससे हर क्षेत्रों में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब हमारा देश पुरुष प्रधान नहीं वल्कि समानता का राष्ट्र बन चुका है। डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सुरक्षा और उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। उसका लाभ उठाकर हमें भी आत्मनिर्भर होना है।सभा के बाद ब्लाक मुख्यालय से निकली नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस चौराहे पर यात्रा का समापन कर दिया गया। यात्रा में विद्या सिंह,नीलम देवी,आरती,सितारा, सुनीता, वंदना, माधुरी, रागिनी आदि सामिल रहीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!