Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

कलीनगर में नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन।

पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर के गोमती सभागार में कार्यक्रम संयोजक की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सचिन पाण्डेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकासशील भारत को विकसित भारत तक की यात्रा को मूर्त रूप देने व महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

 

जिसको लेकर शक्ति वंदन के माध्यम से महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से इस अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह व एनजीओ तक सम्पर्क सथापित कर विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।

 

 

अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने कार्यक्रम में पहुँची मातृ शक्ति के लिए आभार प्रकट करते हुए भविष्य में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द यादव ने किया। इस दौरान सभासद राकेश कुमार, सुखदेव पासवान, दीनदयाल, महावीर, सभासदपति बसंत लाल, जयदेव पासवान, राजीव कुमार, लिपिक राजीव कुमार, राजेश शर्मा, अरविन्द यादव, अनुराग पाण्डेय, मंजीत यादव, यज्ञदेव, बब्लू, कंसराम, बाबूराम मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!