Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवादों/मतभेदों को समाप्त कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया परिवार आपसी मतभेदों/विवादों को भूल पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवादों/मतभेदों को समाप्त कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया परिवार आपसी मतभेदों/विवादों को भूल पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार


चित्रकूट 6 मार्च 2024

महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवादों/मतभेदों को समाप्त कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया
परिवार आपसी मतभेदों/विवादों को भूल पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम महिला थाना की पुलिस टीम टीम द्वारा आपसी परिवारिक झगडे को समाप्त कराकर 02 परिवारों में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया।
आवेदिका रुपा देवी पत्नी मिथुन कुमार द्वारिकापुरी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट तथा आवेदिका राजकुमारी पत्नी जितेन्द्र निवासी गड़रियन पुरवा मजरा रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट द्वारा अपने-अपने पतियों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट करने के सम्बन्ध में महिला थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया । महिला थाना में नियुक्त उ0नि0 संतोष तिवारी, महिला आरक्षी शिवानी सिंह एवं आरक्षी राघवेन्द्र द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर दोनों प्रकरण के द्वितीय पक्षों से सम्पर्क करके उन्हें महिला थाना पर बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया । दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर दोनों दम्पत्ति जोड़ों को एक दूसरे के साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।
*समझौता कराने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 संतोष कुमार तिवारी महिला थाना
2.महिला आरक्षी शिवानी सिंह
3.आरक्षी राघवेन्द्र

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!