Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई


चित्रकूट 6 मार्च 2024

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए गाइड लाइन जारी की गई है उसी के अनुसार बिना किसी गलती के निर्वाचन को संपन्न कराना है, अपने मन से कोई कार्य नहीं करना है जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिए गए हैं उसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना है स्वीप बहुत महत्वपूर्ण है इस कार्य को अच्छी तरीके से कराया जाए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि जो निर्वाचन सामग्री प्राप्त हुई है उसको संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए , सभी खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी मतदान केंद्रों पर छाया व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे दिव्यांगजन अधिकारी से कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कितने दिव्यांग मतदाता है उसकी सूची ले और व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों की बैठक करें सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कराकर यह देखें कि कहीं पर कोई समस्या तो नहीं है अगर कोई व्यवस्था में कमी है तो उसको तत्काल निस्तारण कराया जाए, उन्होंने कहा कि जनपद का मतदाता प्रतिशत बढ़ाना है इसके लिए स्वीप के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करके मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाए बूथ लेवल ऑफिसर अपने अपने क्षेत्र में सभी मतदाताओं को जागरूक करें उनकी बैठक भी की जाए शहर व जिन मतदान केंद्रों पर 60 प्रतिशत से कम मतदान गत निर्वाचनों में हुआ है वहां पर अधिक फोकस करने की जरूरत है, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से कहा कि प्रशिक्षण स्थल, पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल व मतगणना स्थल पर टेंट फर्नीचर बैरिकेडिंग साउंड प्रकाश व्यवस्था आदि की व्यवस्था अभी से ही सुनिश्चित कर ले, अपर जिलाधिकारी न्यायिक से कहा कि प्रिंटिंग प्रेस जो जनपद में स्थापित है उनकी एक अलग से बैठक कर जो भारत निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश दिए गए हैं उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिलाधिकारी ने मतदान एवं मतगणना कार्मिकों सुपर जोनल जोनल सेक्टर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति तथा ईवीएम मास्टर ट्रेनर्स आदि की नियुक्ति प्रशिक्षण, ईवीएम ,वीवी पैट मैनेजमेंट, यातायात व्यवस्था, लेखन सामग्री निर्वाचन सामग्री तथा प्रपत्रों की छपाई, आदर्श आचार संहिता, जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग एवं जोनल सेक्टर एवं मतदान मतगणना कार्मिकों को ई पेमेंट से भुगतान, प्रेषक व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था, मत पत्र डाक मत पत्र की व्यवस्था, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रबंधन, कम्युनिकेशन प्लान, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता, डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1950 सी विजिल, निर्वाचन संबंधी सांख्यिकी सूचनाओं की तैयारी प्रेषण एवं कम्युनिकेशन प्लान, वीडियो कैमरा डिजिटल कैमरा वीडियो ग्राफी की व्यवस्था, वाहनों हेतु ईंधन की व्यवस्था एवं निर्वाचन बैठकों मतगणना हेतु जलपान व्यवस्था, टेलीफोन इंटरनेट वेबकास्टिंग संबंधी व्यवस्था, निर्वाचन संबंधी सॉफ्टवेयर एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न ऐप आदि की जानकारी एवं संचालन का कार्य, निर्वाचन नामावलियों की कार्य प्रति तैयार कराना एवं कम्युनिकेशन प्लान एवं मतदेय स्थलों पर एएमएफ की व्यवस्था सुनिश्चित कराना, टेंट बैरिकेडिंग फर्नीचर साउंड एवं प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई एवं पीने के पानी की व्यवस्था, मेडिकल किट,दिव्यांग एवं 80 प्लस आयु के मतदाताओं को सुविधा हेतु व्यवस्था, एएमएफ आदि निर्वाचन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मानिकपुर पंकज वर्मा, अपर उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय दीक्षित, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सत्येंद्र नाथ, जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, जिला विकास अधिकारी आर के त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!