संविधान का सम्मान हो। किस बात पर SC जस्टिस ने की टिप्पड़ी?
मुंबई: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में हाल ही में नई कोर्ट बिल्डिंग का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान जस्टिस ओका और जस्टिस गवई यहां पहुंचे थे.महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में रविवार (3 मार्च) को एक नए कोर्ट बिल्डिंग के भूमि पूजन समारोह के दौरान ये बातें कहीं।वहीं, जिस वक्त जस्टिस ओका वकीलों-जजों से पूजा-पाठ की जगह संविधान के सामने सिर झुकाने को कह रहे थे. उस वक्त सुप्रीम कोर्ट के एक और अन्य जज जस्टिस भूषण आर गवई भी वहां मौजूद थे. जस्टिस गवई ने बिल्डिंग के समारोह का नेतृत्व किया. कार्यक्रम के दौरान जस्टिस अभय ओका ने कहा, ‘संविधान को अपनाए हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं, इसलिए हमें सम्मान दिखाने और इसके मूल्यों को अपनाने के लिए इस प्रथा की शुरुआत करनी चाहिए। भूमि पूजन समारोह में शामिल होने वाले सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ओका ने कहा, ‘इस साल 26 नवंबर को हम बाबा साहब अंबेडकर के जरिए दिए गए संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरा करेंगे. मुझे हमेशा से लगता है कि हमारे संविधान की प्रस्तावना में दो बेहद जरूरी शब्द हैं, एक धर्मनिरपेक्ष और दूसरा लोकतंत्र.’ उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ लोग कह सकते हैं कि धर्मनिरपेक्षता का अर्थ सर्व धर्म समभाव है, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि न्यायिक प्रणाली का मूल संविधान है.’इसलिए कई बार जजों को भी अप्रिय बातें कहनी पड़ती हैं. मैं कहना चाहता हूं कि अब हमें न्यायपालिका से जुड़े हुए किसी भी कार्यक्रम के दौरान पूजा-पाठ या दीप जलाने जैसे अनुष्ठानों को बंद करना होगा. इसके बजाय हमें संविधान की प्रस्तावना रखनी चाहिए और किसी भी कार्यक्रम को शुरू करने के लिए उसके सामने झुकना चाहिए.’सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने आगे कहा, ‘हमें इस नई चीज को शुरू करने की जरूरत है, ताकि अपने संविधान और उसके मूल्यों के सम्मान को दिखाया जा सके. कर्नाटक में अपने कार्यकाल के दौरान मैंने ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन मैं इसे पूरी तरह से नहीं रोक पाया था.’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि, मैं इसे किसी तरह से कम करने में कामयाब जरूर रहा.’
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर भारत के प्रधानमंत्री *माननीय नरेंद्र मोदी जी* के निर्वाचन क्षेत्र काशी विश्वनाथ जी की पावन धरती पर लहरतारा संत शिरोमणि कबीर दास जी की जन्म स्थली पर *श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी* ने पहुंचकर पावन स्थल को प्रणाम किया इस अवसर पर महंत गोविंद दास जी महाराज श्री दिनेश दास जी महाराज अश्विनी जी त्यागी, जगदीश भाई जी पटेल विधायक हंस राज जी विश्वकर्मा, विधायक धर्मेन्द्र सिंह जी, विधायक अवधेश सिंह जी प्रताप, पूनम जी मोरिया, संदीप सिंह जी, संजय सोनकर जी, अशोक जाटव जी, मुन्ना जी सरोज, सुरेश सिंह जी, कल्लू जी यादव एवं अनेकों भक्त गण उपस्थित रहे
1 week ago

गुमशुदी की तलाश
1 week ago
बीमारी के कारण 26 वर्ष के युवक ने लगाई फांसी
1 week ago
बहजोई नगर पालिका कार्यालय में भव्य हुआ शपथ ग्रहण समारोह।*
1 week ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा आज नगर के स्कूल के बच्चों के साथ निकाली रैली
1 week ago
थाना समथर में मिशन शक्ति अभियान के तहत
1 week ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
1 week ago
खेड़ा जलालपुर पुख्ता में इंटर कॉलेज की कमी पर उठी आवाज, ग्रामीणों ने की स्थापना की मांग
1 week ago
समथर में बे मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई किसान की फसल बर्बाद