Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर – शिकायत मिलने पर डी डी ओ ने पेड़ काटने की जांच की

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक परिसर में स्थित बीडीओ आवास में लगे आठ सागौन के पेड़ों के कटने की शिकायती पत्र डीएम व बीडीओ को दिया गया था। डीएम के निर्देश पर डीडीओ ने रविवार को ब्लॉक में पहुंचकर शिकायत की जांच की है।

बढ़नी ब्लॉक के घोरही उर्फ रौनिहवा के रहने वाले अखिलेश पांडेय ने डीएम पवन अग्रवाल व बीडीओ मुरली श्याम मनोहर मिश्र को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पूर्व में तैनात रहे बीडीओ धनंजय सिंह द्वारा बीडीओ आवास में लगे आठ सागौन के पेड़ों को निजी आवश्यकता के लिए कटवा लिया गया था। जिसका साक्ष्य उनके पास मौजूद है।

डीएम के निर्देश पर डीडीओ जेपी कुशवाहा ने बढ़नी ब्लॉक में जाकर शिकायत की जांच किया। इस दौरान उन्होंने कटे हुए पेड़ों के जड़ों की नाप लिया शिकायतकर्ता के का बयान लिया और शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि निष्पक्षिता पूर्वक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीडीओ जेपी कुशवाहा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच की गई। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!