Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंलखीमपुर खीरी

रविवार की सुबह को उचौलिया कस्बा में भारत पेट्रोल पंप के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फ़ैल गई सनसनी

वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी

राहुल मिश्रा की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी

रविवार की सुबह को उचौलिया कस्बा में भारत पेट्रोल पंप के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फ़ैल गई सनसनी
उचौलिया में धुलाई प्रेशर के सामने मिला अधेड़ का शव

लखीमपुर खीरी। उचौलिया पुलिस ने शव को पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजा उचौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत उचौलिया मार्केट व गुरुद्वारा मार्किट के बीच धुलाई प्रेशर के सामने रोड़ के उस पार एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर जनता दरबार की टीम मौके पर पहुंची, तब जनता दरबार ने उचौलिया थाना प्रभारी को उक्त जानकारी दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची उचौलिया पुलिस ने घटना स्थल के हर पहलू को गौर से देखा व फिर परिजनों की उपस्थिति में शव को अपने कब्जे मे लेकर शील करके पोस्टमाटम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शराब के नशे के चलते रात भर पड़ा रहा ठंड व बरसात के चलते मौत हो गई, बाकी पीएम की रिपोर्ट के आने के बाद होगा क्लीयर होगा कि मौत कैसे व किन कारणों के चलते हुई। इसी दौरान बरसात हो रही थी, बरसात में नवागत थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह की इंसानियत व मानवता की सोच लोगो को देखने को मिली। तेज बरसात की हो रही बूंदों के बावजूद शव को पीएम हेतु भेजने तक भीगते नजर आए नवागत थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह। उनकी इस इंसानियत की चर्चा क्षेत्र में बेहद सराहनीय बना। वही इस दौरान ड्यूटी के प्रति सजग दिखे थाना प्रभारी। मृतक युवक की पहचान महेश पुत्र गिरवर उम्र 55 वर्ष निवासी गांव कंजा थाना उचौलिया के रूप में हुईवही परिजनों का कहना है कि महेश शनिवार की शाम को घर से निकला था, जब देर रात घर वापस नही लौटा तो उनके परिजनों ने गांव के ही आसपास खोजने की कोशिश भी की मगर पटा नही चला। उनके परिजनों का कहना है कि सुबह को महेश की मृत्यु का समाचार मिला। मौत का सूचना पाकर परिजनों मे कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!