मेहेरवान महाविद्यालय जराखर में स्मार्टफोन वितरण का हुआ समारोह, स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के खुशी से खिले चेहरे
राठ (हमीरपुर): शुक्रवार को क्षेत्र के जराखर गांव स्थित मेहेरवान महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण समारोह आयोजित किया गया। जहां स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि सरकार स्मार्ट फोन के माध्यम से छात्र छात्राओं को आधुनिक परिवेश में इंटरनेट से जुड़कर प्रगति के पथ पर अग्रसर कर उनकी प्रतिभा को सही दिशा देने में जुटी हुई है। और स्मार्ट फोन का सदुपयोग करने पर छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बच्चे इंटरनेट के माध्यम से जुड़कर पढ़ाई कर सकते हैं। महाविद्यालय की बीएससी के 28 विद्यार्थियो को स्मार्टफोन वितरण किया गया। और स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से चमकने लगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक मनीषा अनुरागी ने नमो एप्स के बारे में छात्राओं को जागरूक किया और बताया कि आप सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ जाएंगे और सरकार की उपलब्धियो के बारे में आपको एप्स के द्वारा जानकारी प्राप्त होगी। मेहेरवान महाविद्यालय जराखर के प्रबंधक डॉ. स्वामीदीन गुप्ता एवं डॉ.आजाद कुमार ने आए हुए अतिथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनीषा अनुरागी राठ विधायक, अमर सिंह बाबा, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, दीपू मुंशी, रामअवतार साहू, ग्राम प्रधान ममना जितेंद्र सिंह, मुकेश गुप्ता एवं समस्त शिक्षक स्टाप सहित समस्त छात्र छात्राएं, कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
18 hours ago
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
18 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
18 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
18 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
18 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार