परौर शाहजहांपुर। कुण्डरिया गांव स्थित रामगंगा नदी के बोझी घाट पुल के पास मगरमच्छ (घाड़ियाल)दिखने से हड़कंप मच गया इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने समाजसेवी विनोद गुप्ता राजा भैया को दी। पुल से निकल रहे लोगों ने फोटो ग्राफी की। कुछ ही देर बाद गंगा नदी तट के किनारे मगरमच्छ होने की खबर क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ गंगा तट समीप जमा हो गई। काफी देर तक पानी के बाहर मगरमच्छ बैठा रहा। इसके बाद वह गंगा में चला गया। इसको लेकर दिन भर लोग भयभीत रहे। रामगंगा नदी कुंडरिया,रठेली चपरा, नारायन नगर, मोहनपुर, मांझा,साहन्नी,हैदलपुर,दहलिया, कुड़री, आम्रतापुर,गइभरा सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरती है। लोगों को आशंका है कि स्नान करने जाने पर मगरमच्छ हमला कर सकता है। समाजसेवी विनोद गुप्ता ने इसकी सुचना थाना पुलिस को दी है। ऐसे मे ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में मगरमच्छ(घड़ियाल) होने से दहशत का माहौल बना हुआ है। साथी ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़वाए जाने की मांग की है। थाना अध्यक्ष सोनी शुक्ला ने बताया कि वन विभाग की टीम को जानकारी प्रेषित कर दी है वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर वीडियोग्राफी की। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग अधिकारी जलालाबाद से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
URL Copied
Read Next
2 weeks ago
हेल्थ एटीएम मशीन पिछले लगभग एक वर्ष से खराब
2 weeks ago
शहीद अख्तर हुसैन की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि,
2 weeks ago
शहीद अख्तर हुसैन की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
2 weeks ago
ब्लॉक परिसर में रोपे गए आम और चितवन के पौधे, समूह की महिलाओं ने लिया हिस्सा
2 weeks ago
भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मे वितरित किया गया परिचय पत्र
3 weeks ago
गलाघोंटू घातक बीमारियों से बचाने के लिए किया गया टीकाकरण
3 weeks ago
*पानी निकासी को लेकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच वाद – विवाद अब और गहराया*
4 weeks ago
सूखे की मार से फसलें मुरझाईं,
4 weeks ago
बिजली केबिल जलने से आपूर्ति ठप ,
4 weeks ago
बिजली केबिल जलने से आपूर्ति ठप ,
Back to top button
error: Content is protected !!