*95 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का सांसद सत्यदेव पचौरी ने किया निरीक्षण*
वन्दे भारत ! विनीत सिन्हा
कानपुर नगर। मंगलवार को सांसद सत्यदेव पचौरी ने चुन्नीगंज में निर्माणाधीन आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया एवं नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के साथ करके कार्य प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि इस साल जुलाई तक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और यह सेंट्रल एक्टिविटी हब इंडस्ट्रियल सिटी का खास आकर्षण होगा। उन्होंने कहा कि 95 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से महानगर के औद्योगिक स्वरूप में चार चांद लगेंगे। सांसद ने कार्यदायी संस्था एमएचपीएल इंडिया के निदेशक प्रणीत अग्रवाल से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी लिया। बताया कि एमएचपीएल इंडिया का कार्य उत्कृष्ठ व संतोषजनक है।
आधुनिक कन्वेंशन सेंटर में 300 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ अत्याधुनिक सभागार 16 हजार वर्ग फुट प्रदर्शनी हॉल होगी, 12 हजार वर्ग एरिया में प्रदर्शनी हॉल बनाया जाएगा। सम्मेलन कक्ष तीन संख्या-100 क्षमता बैठक कक्ष, छह अतिथि कमरे, दो सुइट अतिथि कमरे, फूड कोर्ट, 68 वाहनों की कवर्ड पार्किंग, आठ व्यावसायिक दुकानें, व्यापार केंद्र और रेस्टोरेंट इत्यादि की सुविधाएं होंगी।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
20 hours ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
20 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
20 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
20 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
20 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार