Uncategorizedअन्य खबरेजैसलमेरताज़ा ख़बरें

करो सही शुरुआत बनो वितीय स्मार्ट छात्रों को वितीय साक्षरता सप्ताह के तहत दी जानकारी

Maahendra singh chouhan

भारतीय रिर्जव बैंक के तत्वावधान और क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहा मे वितीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत वितीय साक्षरता शिविर आयोजन किया गया
शिविर मे क्रिसिल फाउंडेशन के सेंटर मैनेजर तेमाराम ने बैंकिंग योजनाओं के प्रति वितीय साक्षरता के प्रति जानकारी देते हुए बताया कि स्कुली विद्यार्थियों को वितीय साक्षरता के प्रति जागरूक होना अनिवार्य है,

बच्चों को बचत की आवश्यकता की जानकारी के साथ साथ धोखाधड़ी से बचने के लिए तथा लॉटरी जैसी फ्रॉड योजनाओं से बचना चाहिए व अपना पिन पासवर्ड सीवीसी नंबर इत्यादि किसी के साथ शेयर नही करना चाहिए व आनलाइन शापिंग व साईबर फ्रॉड के बारे मे जानकारी दी , साथ ही क्रिसिल फाउंडेशन के मोहनगढ़ ब्लॉक कार्डिनेटर नागेश ने बताया कि आर्थिक नियोजन लक्ष्य पूर्ति के लिए जरूरी कदम है एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे मे जानकारी देकर अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया बैठक मे विध्यालय के व्याख्याता सुरेश कुमार माली व महेन्द्रसिंह उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!