Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सरकार ने महिलाओं को दिया सुविधा सुरक्षा और सम्मान -, मीना चौबे

भाजपा ने किया एन जी ओ सम्मेलन आयोजित

 

सुल्तानपुर।भाजपा ने सोमवार को शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में एनजीओ सम्मेलन आयोजित किया।सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने एनजीओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।पिछले 10 वर्षों में सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान दिया है।महिलाओं के लिए उज्जवला के तहत फ्री गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,जल जीवन मिशन सहित महिला स्वयं सहायता समूहों एवं एनजीओ के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने का कार्य किया है।उन्होंने एनजीओ प्रमुखों से सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का आवाह्न किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है।उन्होंने महिलाओं के आत्मसम्मान और विश्वास को बढ़ाया है।जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा सरकार ने महिलाओं के दैनिक जीवन से कठिनाई को दूर करने का वचन निभाया है। एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तावना अभियान के जिला प्रमुख व महामंत्री घनश्याम चौहान ने रखी।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि एनजीओ सम्मेलन को जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे,ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा

सरकार महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।उनका लाभ एनजीओ को उठाना चाहिए। इस मौके पर शहीद स्मारक सेवा समिति के प्रमुख करतार केशव यादव,नारी उत्थान सेवा समिति की प्रमुख जया सिंह,गरीब सेवा संस्थान के संदीप श्रीवास्तव, दुर्गा शक्ति संस्था की सुनीता टंडन, श्रीगुरुदत्त सेवा संस्थान की प्रमुख गीता तिवारी, मंजू तिवारी,वीरेंद्र भार्गव सहित चार दर्जन से अधिक एनजीओ के प्रमुख सहित डॉ अनुराग पाण्डे, एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक हेमंत यादव, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह,सोशल मीडिया प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, आईटी प्रमुख संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!