Uncategorizedअन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

बिना लायसेंस दुकान का संचालन पाये जाने पर दुकान को किया गया सील

रिपोर्टर विक्रान्त निगम बड़वारा कटनी

 

14 दिवस में नियम के तहत शर्तो का पालन करने का दिया नोटिस

 

कटनी (26 फरवरी ) – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा गल्ला मंडी पहरुआ कटनी स्थित कुंज बिहारी वल्लभ दास फर्म का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में गुड़, शक्कर, नारियल का व्यवसाय बिना एफ.एस.एस.ए.आई लाइसेंस रजिस्ट्रेशन के करते पाए जाने पर प्रतिष्ठान को सील बंद किया गया तथा शक्कर, गुड के सैंपल लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजनें की कार्यवाही की गई।

 

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी निरीक्षण के दौरान दुकान में लाइसेंस रजिस्ट्रेशन नही पाए जाने के अलावा लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन कर व्यवसाय करते पाये जाने पर दुकान संचालक को अधिनियम की धारा 32 के तहत 14 दिवस में नियम के तहत शर्तो का पालन नहीं पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई किये जानें का नोटिस दिया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!