Uncategorizedअन्य खबरेउत्तराखंडताज़ा ख़बरें

दूध लेने जा रही माँ को एक तेज़ रफ़्तार कार ने ज़ोरदार टक्कर मारी

  1. *वन्दे भारत न्यूज संवाददाता मोहित*
  • हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने बच्चे की लिए दूध लेने जा रही माँ को एक तेज़ रफ़्तार कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वही कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक काठगोदाम शीशमहल रेलवे गेट निवासी महिला ज्योति उम्र 28 वर्ष रविवार रात को रेलवे के आईडब्ल्यूएस विभाग में चौकीदार पद पर तैनात अपने पिता साहब सिंह को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खाने का टिफन देने गई थी। ज्योति अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ वापस घर पहुँची, तो उसका पुत्र बिस्किट और दूध की ज़िद करने लगा। ज्योति अपने पुत्र को घर पर छोड़ दुकान से दूध लेने के लिए चली गई, रास्ते में एक तेज़ रफ़्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वहां गंभीर रूप से घायल हो गई, और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। ज्योति को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर दुर्घटना के बाद से कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। बता दें कि ज्योति की शादी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी से की थी। वर्तमान में ज्योति अपने मायके में रह रही थी
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!